Maand River

यह नदी सरगुजा,रायगढ़,जशपुर की सीमा से होते हुए जांजगीर-चांपा जिलों में बहती हुई चन्द्रपुर (महानदी+मांड+लात) में महानदी से मिल जाती है। कुरकुट एवं कोइराज नदी माण्ड नदी की सहायक नदी है| माण्ड नदी घाटी कोयला प्राप्ति का क्षेत्र है| इसकी लम्बाई 155 किलोमीटर है।

माण्ड नदी छत्तीसगढ़ राज्य की नदी है। यह नदी सरगुजा ज़िले के मैनपाट पठार के उत्तरी भाग से निकलती है।

  • यह नदी अपने निकलने के स्थान से रायगढ़ ज़िले के घरघोड़ा एवं रायगढ़ तहसील में बहती हुई जांजगीर-चांपा के पूर्वी भाग में स्थित चन्द्रपुर के निकट महानदी में मिल जाती है।
  • ‘कुरकुट’ और ‘कोइराज’ नामक दो नदियाँ माण्ड की सहायक नदियाँ हैं।
  • इस नदी का प्रवाह क्षेत्र वनाच्छित एवं बालुका प्रस्तर युक्त है।
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले में यह नदी 14 कि.मी. की दूरी तय करती है, जहाँ यह 3,233 वर्ग कि.मी. तथा सरगुजा ज़िले में 800 वर्ग कि.मी. अपवाह क्षेत्र का निर्माण करती है

PHOTO GALLERY