रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके जीवनी और देशहित में किये गये कार्यो का पुण्य स्मरण करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी,प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, कांग्रेस संचार विभाग के अजय गंगवानी, मदन तालेड़ा, सुंदर लाल जोगी, रियाज अहमद उपस्थित थे।

sources

3 replies on “पं. जवाहरलाल नेहरू को राजीव भवन में दी गई श्रद्धांजलि”