रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में अमरूद, आम और बोहार (लसोड़) केे पौधे लगाए. प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने घरों में या आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं और इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लें. चाहे वो फलदार वृक्ष का पौधा हो, चाहे इमारती लकड़ी का या फूल का हो।

इससे हमारे आसपास का वातावरण अच्छा होगा, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा हरियाली होगी। साथ ही उन्होंने पर्यावरण दिवस की बधाई भी दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पूरा विश्व पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। जीवों का अस्तित्व उनके पर्यावरण के दूसरे घटकों के परस्पर सामंजस्य पर निर्भर है। प्रकृति के क्षरण के लिए हमारे बेतरतीब क्रियाकलापों ने कई जीवों के लिए संकट पैदा कर दिया है। अनियमित वर्षा, ग्लोबल वार्मिंग, पराबैगनी किरणें जैसी कई समस्याएं हमारे जीवन को प्रभावित करने लगी है। अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण को बचाने की दिशा में सोचना ही होगा अन्यथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए खुली हवा में सांस लेना भी दुष्कर हो जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ काफी भाग्यशाली है कि यहां 44 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल हैं. हमारे पुरखों ने इन जंगलों को सहेज कर रखा है। इसके महत्व को हमारे पूर्वज बेहतर समझते थे. हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारा जनजीवन इनसे जुड़ा हुआ है, यदि पेड़-पौधे नहीं होते, तो तापमान कितना बढ़ जाता है। प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है और इससे बड़े भारी नुकसान का सामना हमको करना पड़ता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पेड़ वाईफाई देते, तो पता नहीं कितने पेड़ लग जाते, लेकिन यह केवल ऑक्सीजन देते हैं।

sources

751 replies on “सीएम बघेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं”