की चेतावनी

रायपुर। देश में निसर्ग चक्रवात का असर महाराष्ट्र और गुजरात के बाद अब छत्तीसगढ़ तक नजर आने वाला है।  मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। 

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि निसर्ग चक्रवात कमजोर होकर पश्चिमी विदर्भ में अकोला के पास स्थित है।  इसके उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।  जिसकी वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।  एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

 सूबे के बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, कबीरधाम, कोरिया, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, बेमेतरा, सुकुमा, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, रायपुर और बस्तर में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा से तेज हवा चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।  प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम रहने की संभावना है। 

sources