रायपुर- श्रम  मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया  के समक्ष आज यहाँ उनके शासकीय निवास कार्यालय में  भवन एवं  अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में नवनियुक्त  सदस्य  श्री सतीश अग्रवाल और श्री महेश शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने इन सदस्यों को नए जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में विधायक श्री सत्यनारायण  शर्मा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, श्री गिरीश दुबे, जिला पंचायत सदस्य  श्री रमेश घृतलहरे, श्री अरुण ताम्रकार, श्री शैलू भाटिया, श्री पंकज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

One reply on “श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के समक्ष बीओसी के नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण”