रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के जोनो की नगर निवेश, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के बाजारों में निर्धारित समय 10 बजे बंद न करके बिना अनुमति खुली रखने एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले दुकानदारों पर उन्हें भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की।

निगम जोन 4 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के तहत सिटी कोतवाली के समीप अभिषेक एजेंसी नामक फर्म पर लाॅकडाउन नियम तोडने पर 500 रू. का जुर्माना किया। इसी प्रकार मालवीय रोड स्थित जायसवाल स्टोर्स के संचालक पर लाॅकडाउन नियम तोडने पर 500 रू. का जुर्माना किया गया। जबकि अमरदीप टाकीज मार्ग स्थित अत्तार चिकन सेन्टर के संचालक से लाॅकडाउन निगम तोडने पर 2000 रू. जुर्माना वसूला किया। इसी प्रकार निगम जोन 6 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 6 लोगो पर 300 रू. जुर्माना पुलिस की टीम के साथ संबंधितों को चेतावनी देते हुए वसूला। जोन 7 की टीम ने पुलिस की टीम के साथ मास्क नहीं पहनने पर 9 लोगो पर 700 रू., सार्वजनिक स्थान पर थूककर गंदगी फैलाने पर 2 लोगो पर 700 रू., लाॅकडाउन नियम तोडने पर 3 दुकानदारों पर 300 रू. इस प्रकार नियम तोडने पर 14 लोगो पर 1700 रू. का जुर्माना उन्हें चेतावनी देते हुए वसूला।

सभी जोनो की टीमों ने निर्धारित 10 बजे की समयावधि पूर्ण होने पर बाजारों में पुलिस की टीम के साथ घूमकर दुकानों को बंद करवाकर लाॅकडाउन नियम का पालन करवाया। वहीं जोन 1 ने खमतराई बाजार, जोन 7 ने रामनगर कर्मा चौक बाजार, जोन 4 ने बूढापारा में श्री गणेश मंदिर के पास लगने वाला बाजार, जोन 8 ने हीरापुर बाजार व सभी जोनो ने अपने-अपने जोन क्षेत्र के बाजारों को लाॅकडाउन नियम को पालन करवाने सुबह 10 बजे पुलिस की टीम के साथ मिलकर बंद करवाया एवं दुकानदारों सहित लोगो को कोविड 19 के वायरस के संक्रमण के फैलाव की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने शासन द्वारा प्रभावशील लाॅकडाउन नियम को पूर्ण व्यवहारिक परिपालन करने की सार्वजनिक मुनादी व जनजागरण कर सभी जोनो में बाजार क्षेत्रों में निरंतर जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में हिदायत दी। नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो का अभियान जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु लाॅकडाउन नियम पालन व्यवहारिक रूप से करवाने रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार पूरे रायपुर नगर निगम क्षेत्र में निरंतर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जारी रहेगा।