राजनांदगांव– कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने जिले के 6 हायर सेकेण्डरी शालाओं में 4 अतिरिक्त कक्ष, 4 प्रयोग शाला कक्ष और 2 कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 74 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में एक प्रयोगशाला कक्ष निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए तथा एक कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 6 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट स्कूल) राजनांदगांव में एक प्रयोग शाला निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए, डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में एक प्रयोगशाला निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (लोकल) एसडीएनपीएन राजनांदगांव में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख 26 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
छुरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरिया में एक कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 6 लाख 96 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख 26 हजार रूपए और एक प्रयोगशाला कक्ष निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

2 replies on “हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अतिरिक्त, प्रयोगशाला तथा कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 74 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति”