Patai Mata Mandir Patewa

Patai Mata Mandir Patewa पतई माता मंदिर ग्राम -पतई(पटेवा ) महासमुंद जिला मुख्यालय से महज ३० किलोमीटर की दुरी पर पटेवा मार्ग नेशनल हाईवे से महज ४ किलोमीटर दुरी पर स्तिथ है। माता का मंन्दिर पहाड़ के ऊपर स्थित है।और पहाड़ पर चढ़ने के लिए सीढ़िया बनी  हुई है। माता का भव्य स्वरुप अदभुद है। जिससे लोग सहज ही माता के दरबार में खिची चली आती है। पतई  माता को दुर्गा माता का स्वरुप माना जाता है।

यह स्थान प्रकृतिक सुंदरता से परी पूर्ण है चारो तरफ हरयाली छायी हुई है और विशाल पर्वत से घिरा हुवा है। यहाँ पर आके माता के दरबार में मन को परम शांति का अनुभव मिलता है। इसलिए मानव के साथ – साथ पशु पक्षी भी माता के दरबार में आते है, पहाड़ के ऊपर अनेक छोटे -छोटे मंदिर बनी हुई है यहाँ पर प्रति वर्ष दोनों नवरात्री में भक्तो के द्वारा मनोकामना ज्योति जलाई जाती है लोग भारी मात्रा में यहा पर माता के दरबार में अपनी उपस्थति देने के लिए दूर दूर से आते है। माता सभी भक्तो की मनोकामना पूरी करती है 

Photo Gallery