Culture And Heritage District Mahasamund

बोली:

Culture And Heritage District Mahasamund महासमुन्द जिले मे बोली जाने वाली भाषा मुख्यतया `छत्तीसगढ़ी` हैंं पर हिन्दी भी गांवो में बोली जाती हैंं। जिले के दो ब्लॉक सरायपाली और बसना, उड़ीसा राज्य से लगे हुए हैंं इसलिए यहां पर `उड़िया` भी बोली जाती हैं।

वेशभूषा:

छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई पंरपराओ का निर्वाह करते हुए यहां के लोगो के जनजीवन में भी इसका खासा असर हैंं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में मूलत: निवास करने वाले लोग साधारण वेशभूषा में दिखाई देते हैं। पुरूष सामान्यतया `धोती कुर्ता`, `गमछा` पहनते हैं और सिर में पागा (पगड़ी) का प्रयोग करते हैं साथ ही पैरो में एक विशेष प्रकार का जूता पहनते हैं। जिसे `भदई` कहते हैं। महिलाए सामान्यतया `साड़ी और ब्लॉउज` (लुगरा-पोलगा) पहनती हैं तथा अपने पैरो में एक विशेष जूता जिसे `अटकारिया` कहते हैं पहनती हैं। छत्तीसगढ़ी महिलाओ की भांति भी यहंा की महिलाए अपने सौन्दर्य के प्रति बहुत ध्यान देती हैं। आभूषणो में मुख्यतया बिछिया, पैरपटटी जिसे पांव में पहनते हैं। कमर में कमरबंध या करधन पहनती हैं। महिलांए नांक में `फुल्ली` एवं कान में `बाला` पहनती हैं। उड़ीसा से लगे हुए क्षेत्र जैसे सरायपाली एवं बसना की महिलाएं जामुनी एवं हरे रंग की साड़िया शौक से पहनती हैं।

व्रत एवं त्यौहार:

जिले के निवासी व्रत एवं त्यौहारो का आनंद वर्षभर लेते रहते हैं। सामान्यतया चैत्र एवं फागुन महीने में अधिकतर त्यौहार मनाये जाते हैं। त्यौहारो के अवसर पर उपहारो का आदान-प्रदान किया जाता हैं एवं अपने सगे संबधियो को दावत भी दी जाती हैं। त्यौहारो का आनंद देखते ही बनता हैं।

तीज एवं त्यौहार विवरण

तीज एवं त्यौहारमाह
राम नवमीचैत्र
अक्तीवैशाख
माता पहुंचनीआषाढ़
हरेलीसावन
सवनाहीसावन
आठे गोकुलभादो
कृष्ण जन्माष्टमीभादो
तीजाभादो
पोरा(पोला)भादो
गणेश चतुर्थीभादो
पितरक्ंवार
नवाखाईक्ंवार
दशहराकार्तिक
देवारी (दीपावली)कार्तिक
जेउठन (देवउठनी)कार्तिक
छेरछेरापौष पूर्णिमा
मेलामाघ पूर्णिमा
होलीफागुन पूर्णिमा
गुरू घासीदास जंयतीदिसंबर