अनाथ आश्रम

joharcg.com इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक बच्चे की मौत भी हो गई है। वहीं 12 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगडऩे की शुरुआती वजह फूड प्वाइजनिंग बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित अनाथ आश्रम में आसपास के जिलों के बच्चों को रखा गया है।

बीती रात यहां के बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं 12 बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी बच्चों की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है। अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत बिगडऩे की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आशीष सिंह भी वहां पहुंचे और व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।