मुर्गा चोर

joharcg.com कोरबा। जिले से एक हैरान करने वाला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुर्गियों के साथ दाना चुगने निकला मुर्गा लापता हो गया तो इसके मालिक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खूब गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। बाद में मामला करतला थाना पहुंचा और दोनों पक्ष ने एक दूसरे के रिपोर्ट दर्ज कराया।घटना करतला थाना अंतर्गत यह घटना ग्राम तौलीपाली में हुई।

यहां निवासरत राबिन मिंज साइकिल बनाने का काम करता है। उसने अपने घर में एक मुर्गा पाल कर रखा है। राबिन ने शिकायत में बताया है कि उसका मुर्गा पड़ोसी धनेश्वर गोंड़ की मुर्गी के साथ दाना चुगने जाता है। मुर्गियों के साथ मुर्गा निकला था, पर वह वापस नहीं लौटा। जबकि पड़ोसी की सभी मुर्गी वापस अपने घर लौट आई। इस पर राबिन पूछताछ करते हुए धनेश्वर गोंड के घर जा पहुंचा।

इस पर धनेश्वर ने कहा कि तुम मुझे क्या मुर्गा चोर समझते हो, घर आकर देख लो। इसके बाद राबिन के कहने पर छोटा बैगा ने धनेश्वर के घर जाकर देखा तो वहां मुर्गा नहीं मिला। बाद में इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के मध्य विवाद शुरू हो गया। इसी बीच धनेश्वर ने अपने बेटे के साथ मिलकर राबिन से गाली गलौच किया। स्थिति बिगडऩे के साथ ही लाठी डंडे तक चल गए।