गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |
ताज़ा खबर
छत्तीसगढ़ की हर ताज़ा खबर और जमीनी मुद्दों का सच्चा साथी - जोहार CG • विधानसभा, पंचायत, रोजगार और विकास से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

P
1 मिनट पठन
इस खबर को शेयर करें:
विष्णु देव साय
<p>विष्णु देव साय</p> फोटो: फ़ाइल फोटो / जोहार CG

joharcg.com राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

संबंधित विषय (Tags):
#Chhattisgarh News #CM Vishnu Deo Sai #Government #President Droupadi Murmu

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!

हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।

चैनल से जुड़ें