गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 |
ताज़ा खबर
छत्तीसगढ़ की हर ताज़ा खबर और जमीनी मुद्दों का सच्चा साथी - जोहार CG • विधानसभा, पंचायत, रोजगार और विकास से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

P
2 मिनट पठन
इस खबर को शेयर करें:
विजय शर्मा
<p>विजय शर्मा</p> फोटो: फ़ाइल फोटो / जोहार CG

joharcg.com उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कौशिक समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का किया प्रेरित उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम जिंदा में कौशिक समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में शिक्षा, कला, खेल, सामाजिक कार्य एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रतिभाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

 उप मुख्यमंत्री श्री विजय ने कहा कि समाज की प्रतिभाएं अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। ऐसे प्रतिभावान युवाओं और विद्यार्थियों का सम्मान एवं प्रोत्साहन उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने प्रतिभाओं से निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कौशिक समाज के पदाधिकारी, सामाजिकजन, जनप्रतिनिधि, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह में प्रतिभाओं के सम्मान के साथ समाज की एकजुटता और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

संबंधित विषय (Tags):
#Chhattisgarh News #CM Vishnu Deo Sai #Government

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!

हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।

चैनल से जुड़ें