शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 |
ताज़ा खबर
छत्तीसगढ़ की हर ताज़ा खबर और जमीनी मुद्दों का सच्चा साथी - जोहार CG • विधानसभा, पंचायत, रोजगार और विकास से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

P
1 मिनट पठन
इस खबर को शेयर करें:
शिवराज सिंह चौहान
<p>शिवराज सिंह चौहान</p> फोटो: फ़ाइल फोटो / जोहार CG

joharcg.com भोपाल पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

संबंधित विषय (Tags):
#Chhattisgarh News #CM Vishnu Deo Sai #Government #Shivraj Singh Chauhan

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!

हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।

चैनल से जुड़ें