joharcg.com महतारी वंदन योजनाः महिलाओं के सपनों को मिल रही उड़ान
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह मिली है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। बंधवापारा की शकुंतला यादव ने सरकार से मिल रही इस मदद का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कर रही है,
और आर्थिक संबल की ओर बढ़ रही हैं।
महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। सरकार से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने सपनों को साकार करने में इस्तेमाल कर रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बंधवापारा निवासी श्रीमती शकुन्तला यादव ने बताया कि वे सिलाई का काम कर अपने परिवार को मदद करती है।
लम्बे अरसे से वो अपने लिए आधुनिक तकनीक की सिलाई मशीन खरीदना चाहती थी लेकिन पैसों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। सरकार से मिलने वाली महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1 हजार रूपए की राशि बचत कर उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए नयी तकनीक की सिलाई मशीन खरीदी है, और अपने सपने को पूरा किया। अब आसानी से और बेहतर तरीके से वे अपने काम को पूरा कर पा रही हैं।
शकुंतला यादव ने बताया कि हर माह मिल रही राशि उन जैसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। योजना के पैसों से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बचत भी कर पा रही है। शकुन्तला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास भी मिला है जिससे अब उनका परिवार किराये की जगह अपने मकान में रह रहा है।
श्रीमती शकुन्तला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बदौलत मुझ जैसी अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे सपनों को पूरा करने के साथ ही स्वयं को आत्मनिर्भर महसूस कर रही है। सरकार की यह छोटी सी मदद हम जैसी लाखों महिलाओं के लिए बड़ा सहारा है।
दस्तावेजों का सत्यापन 31 को
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2024/जिला प्रशासन की राजस्व स्थापना के तहत वाहन चालक के 12 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 31 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 43 में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उक्त तिथि को सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन वर्गवार मेरिट के आधार पर किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर आर.ए. कुरूवंशी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है।
अभ्यथियों को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट क्रम व विज्ञापन में जारी आरक्षण नियमों के अनुसार भर्ती हेतु चयन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची से विलोपित किया जायेगा।

