joharcg.com बेंगलुरु। 12वीं कक्षा की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में पाया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की बारे में बुधवार शाम करीब सात बजे पता चला। उसने बताया कि प्रभुध्या (21) अपनी मां और भाई के साथ सुब्रमण्यमपुरा में रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को वह अपने घर के शौचलय में मृत मिली, उसका गला और कलाई कटे हुए थे। बताया जाता है कि ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हुई। बेंगलुरु (दक्षिण) के पुलिस उपायुक्त लोकेश बी. ने बताया कि जांच जारी है।
शौचालय में मृत मिली 12वीं की छात्रा, मामला संदिग्ध
