joharcg.com छत्तीसगढ़ के रायपुर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी ने इस चुनाव में बहुमत प्राप्त किया और रायपुर नगर निगम में कमल खिला। इस जीत को बीजेपी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह पार्टी की राज्य की राजनीति में मजबूती को दर्शाता है।
चुनाव परिणामों के अनुसार, बीजेपी ने नगर निगम के अधिकांश वार्डों में जीत दर्ज की और कांग्रेस को करारा शिकस्त दी। रायपुर में बीजेपी की यह जीत न केवल पार्टी की रणनीति की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह राज्य की आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के लिए एक आत्मविश्वास का स्रोत बन सकती है।
इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की स्वीकृति बताया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी पार्टी की विजय को ऐतिहासिक बताया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी की सटीक दिशा का परिणाम बताया।
बीजेपी के इस विजय के बाद, पार्टी के नेताओं ने राज्य में अपने जनकल्याण कार्यों को और भी बढ़ाने का संकल्प लिया। वे रायपुर नगर निगम में विकास और सुधार की दिशा में कई नई योजनाओं की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।
कांग्रेस ने हालांकि इस परिणाम पर निराशा जताई, लेकिन पार्टी के नेताओं ने इसे सुधारने के लिए अपनी रणनीतियों पर पुनः विचार करने की बात की। रायपुर निगम चुनाव के परिणाम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, और यह आगामी चुनावों के लिए एक संकेत हो सकते हैं कि राज्य की राजनीति में भविष्य में क्या बदलाव हो सकते हैं।
रायपुर। नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रायपुर नगर निगम महापौर के लिए बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 73 हजार वोट से आगे चल रही हैं। रायपुर में कुल 246593 मत पड़े, जिसमे मीनल चौबे को 153123 तो कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 79344 मत मिले हैं। मीनल चौबे 73 हजार वोट से आगे चल रहीं हैं।
वहीं अब खबर मिली है कि रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने हार मान ली है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिप्ती दुबे के पति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि मैं हार स्वीकार करता हूं।
जगदलपुर हार गई कांग्रेस
जगदलपुर नगर निगम में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी 10 में से 3 नगर निगम में महापौर का चुनाव जीत चुकी है। 7 निगमों में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।
नगर निगम में वार्डों की स्थिति
अंबिकापुर 48 वार्डों में 25 पर बीजेपी, 20 पर कांग्रेस और 3 पर अन्य आगे हैं।
जगदलपुर 48 वार्डों में 30 पर बीजेपी 16 पर कांग्रेस और 2 पर अन्य आगे हैं।
रायपुर के 70 वार्डों में 48 पर बीजेपी, 11 पर कांग्रेस और 11 सीट पर अन्य आगे।
राजनांदगांव 51 वार्डों में 40 पर बीजेपी 10 पर कांग्रेस और एक पर अन्य आगे।
रायगढ़ 30 बीजेपी 11 कांग्रेस और 5 अन्य
चिरमिरी में डॉ. विनय जायसवाल हारे, अंबिकापुर में बीजेपी की जीत, लोरमी में आप प्रत्याशी की जीत
चिरमिरी में बीजेपी प्रत्याशी राम नरेश यादव 11 हजार वोट से जीत गए हैं। इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ. विनय जयसवाल को टिकट दिया था। अंबिकापुर में भी बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने जीत दर्ज कर ली है। वहां से कांग्रेस ने सीटिंग मेयर अजय तिर्की को मैदान में उतारा था। इसी तरह लोरमी में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई हैं।
10 नगर निगम और 33 नगर परिषद में बीजेपी आगे
प्रदेश के सभी 10 चुनावी नगर निगमों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर में मीनल चौबे 42 हजार वोट से आगे हैं। बिलासपुर में पूजा विधानी 18 हजार, राजानांदगांव में मधुसूदन यादव 25 हजार, रायगढ़ जयर्वध चौहान 25 हजार वोट से आगे हैं। कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी 22 हजार वोट से आगे हैं। चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी 7 हजार वोट से आगे हैं। इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ. विनय जायवाल को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, चुनावी 49 नगर पालिका परिषदों में से 33 में बीजेपी आगे चल रही है। 8 में कांग्रेस और 6 में निर्दलीय आगे हैं।
इसी तरह 114 नगर पंचायतों में से 60 के रुझान आ गए हैं। इनमें 50 में बीजेपी 15 में कांग्रेस और 5 में अन्य आगे चल रहे हैं।