Joharcg.com सोमवार को केबिनेट मंत्री व विधायक मो. अकबर एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे। कवर्धा वही स्थान है, जहां पर बीते दिनों सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की घटना सामने आई थी, जहां पर माहौल सुधरने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री मोहम्मद अकबर ने लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया था। कवर्धा से ही मोहम्मद अकबर विधानसभा चुनाव भी लड़ते हैं। सोमवार को प्रवास के दौरान क्षेत्र की करीब पांच सौ से अधिक गाड़ियों का काफिला मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचा। मंत्री अकबर के आगमन पर नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कवर्धा जिले के अगरी, दशरंगपुर, इंदौरी, बिरकोना में मंत्री अकबर का हुआ भव्य स्वागत हुआ।

इस दौरान मंत्री अकबर ने एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कवर्धा में जो विवाद हुआ दो लोगों के बीच का विवाद था, जिसके राजनीतिक लाभ के लिए कुछ अलग रंग दिया गया। जहां से झंडा हटाया गया था, वहां मैंने झंडा लगवा दिया। झंडा जिसने गिराया उसके बारे में बात नहीं करेंगे बल्कि सीधा विधायक के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। अब मुझ पर सांप्रदायिकता का आरोप लगा रहे हैं। इनके पास कोई काम नहीं है। ये लोग शार्टकट विधायक बनना चाहते हैं, तो काम नहीं चलेगा। आपको मैंदान में आना है तो आपको कर्जा माफी की बात करनी होगी, धान की बोनस की बात करनी होगी। अकबर ने कहा कि कवर्धा एक शांतिपूर्ण वातावारण वाला शहर है कि जहां लोग बहुत ही सरल हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्माें का आदर करता हूं। आपने मुझे इतने 60 हजार मतों से जीताया है, आपके प्रति मेरी जवाबदेही है। उससे मैं मुकर नहीं सकता। मुझे सभी को लेकर चलना है। उन्होंने वे विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते। कुछ लोग कवर्धा में भव्य झंडा लगाना चाहते हैं। उनका स्वागत है और हमारा समर्थन हैं वे भव्य झंडा लगाएं।

सोमवार को अपने प्रवास के दौरान मंत्री अकबर ने कवर्धा नगरपालिका क्षेत्र की 110 महिलाओं को 5-5 हजार के चेक वितरित किया। ज्ञातव्य है कि मंत्री अकबर ने अपने स्वेच्छानुदान मद से कवर्धा विधानसभा की 1438 महिलाओं को लगभग 72 लाख रूपए की राशि की आर्थिक मदद की घोषणा की है। चेक वितरण कर उन्होंने इस मुहीम की शुरुआत की। पदमा कहार, सरोजनी कुंभकार, शिवकुमारी निषाद, सरस्वती ठाकुर, जानकी यादव, दुर्गा राजपूत, सुरेखा कौशिक सहित सौकड़ों महिलाओं ने दीपावली त्यौहार से ठीक पहले पांच-पांच हजार रूपए का आर्थिक सहयोग करने के लिए मंत्री अकबर के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधवा असहाय महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं है। हम सब अच्छे से दीपावली का त्यौहार मना सकते है। मंत्री अकबर ने चेक वितरण करते हुए कहा कि शेष महिलाओं को 5-5 हजार रूपए के चेक दिए जाएंगे। पूरे प्रदेश में कवर्धा एक ऐसा विधानसभा है, जहां मंत्री अकबर द्वारा स्वेच्छा अनुदान मद से विधवा महिलाओं के लिए सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है।अपने प्रवास के दौरान मंत्री अकबर ग्राम कुसुमघटा में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए और एक सभा को भी संबोधित किया।

2 replies on “एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे मंत्री अकबर का हुआ गर्मजोशी से स्वागत”