Joharcg.com छत्तीसगढ़ में 50 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरो में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार मे कवर्धा ने बाजी मारी है। नगर पालिका कवर्धा ने इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के कुशल नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में हमने नगर पालिका कवर्धा के स्वच्छता क्षेत्र में बेहतर कार्य किये है जिसका फलस्वरूप आज यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर मिला है. हमारे कवर्धावासियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका परिषद कवर्धा का गौरव बढ़ाते हुए पूरे भारत में नाम रौशन किया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, मुख्य नगर पालिका नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों सम्मान प्राप्त किया।