एमएस धोनी

joharcg.com नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स मैच में एमएस धोनी ने एक जुझारू पारी पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लेकिन इस पारी में एमएस धोनी ने एक छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के बाहर गया। ये छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था। एमएस धोनी ने इस मैच में 13 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने 192.31 की स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। धोनी ने इस पारी के दौरान बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंद पर इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया।

यश दयाल ने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद फुलटॉस गेंद फेंकी थी। धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से यह गेंद स्टेडियम के बाहर मारी। इस छक्के की लंबाई 110 मीटर था। इसी के साथ धोनी ने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था।