Chief Minister of Assam

joharcg.com उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्त बिस्वा सरमा से उनके निवास कार्यालय, असम में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हजार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गणवेश और पुस्तकों का वितरण भी किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ला और खरहट्टा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और लोगों को पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।

Contact Us

Joharcg व्हाट्सएप चैनल
Follow the Joharcg channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaenEGXBVJkxC5Kj1V1D
Joharcg Twitter : https://twitter.com/Joharcg04
Joharcg instragram : https://www.instagram.com/joharcg04/
Joharcg facebook : https://www.facebook.com/Joharcg04
Joharcg YouTube चैनल :https://www.youtube.com/user/Cg04Raipur/