मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

joharcg.com मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह काआत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और सौहार्दपूर्ण संवाद के माध्यम से उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। यह स्वागत राज्य और केंद्र सरकार के बीच मजबूत समन्वय और सौहार्दपूर्ण संबंधों का प्रतीक रहा।