जांजगीर चांपा

joharcg.com जांजगीर चांपा। नगपुरा-जावलपुर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। गुस्से में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर में तीन घंटे तक चक्का जाम किया।

वहीं, ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क को जाम किया और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ और वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया।