राज्यपाल श्री डेका द्वारा बाल कल्याण परिषद को ई रिक्शा प्रदत्त
इस खबर को शेयर करें:

joharcg.com राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय शिक्षा का मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन की सुविधा हेतु ई रिक्शा प्रदान किया ।
ई रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ ही श्री डेका ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को लोकभवन से रवाना किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव श्री चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव श्री प्रकाश अग्रवाल एवं श्री राजेंद्र कुमार निगम एवं श्री इन्द्रसेन वर्मा उपस्थित रहे।

संबंधित विषय (Tags):
#Chhattisgarh News
#Government
#Ramen Deka
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!
हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।