ग्राम पंचायत भठली को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

joharcg.com गांव में अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार से विकास को मिलेगी नई गति वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना और जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि गांवों की आवश्यकताओं और स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है। अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!
हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।