विजेताओं को दिए पदक, खिलाड़ियों से मिलकर हौसला अफजाई की
joharcg.com उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान पहुंचकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आयोजित वेट-लिफ्टिंग स्पर्धा देखने पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई भी की। श्री साव ने आज के वेट-लिफ्टिंग स्पर्धा के विजेताओं को पदक भी वितरित किए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार भी इस दौरान मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने खेल के सफल संचालन की जानकारी साझा की।
वेट-लिफ्टिंग स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों के एथलीटों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। पदक वितरण समारोह के दौरान रायपुर का खेल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंत्री साव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत से बढ़कर खेल भावना और अनुशासन महत्वपूर्ण है।


